स्वच्छता स्वस्थ जीवन का पहलू है ये लापरवाही बरतने की कोई चीज नही है – के सी मिश्रा

सन्त कबीर नगर – स्वच्छता स्वस्थ जीवन का पहलू है ये लापरवाही बरतने की कोई चीज नही है कोई सफाईकर्मी अपने दायित्व को निर्वहन करने मे ये भूल न करे कि शुद्ध वातावरण की जरूरत परिवार के साथ उसको भी है उक्त बाते स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार के सी मिश्रा ने कही । उन्होने कहा की स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है इसीलिए सरकार द्वारा कई योजना चलाकर सिर्फ शुद्ध वातावरण की सुव्यवस्था ही मुहैया नही कराया जा रहा है बल्कि उनको भी प्रेरणा देने का काम किया जा रहा है जो लोग समाजिक स्तर पर स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने का काम करते है । बेशक हम विकास की ओर बढ़ रहे है लेकिन इसके भी कुछ दुष्परिणाम है पहले जैसा अब वातावरण नही रहा विकास के क्रम मे इजाद किये गये तमाम सुव्यवस्थाओ मे वाहनो से भले ही वक्त की कीमत मे हम समय का लाभ उठा रहे है लेकिन इससे भी एक तरफ हम प्रदूषण के शिकार हो रहे है । कुछ ऐसी बीमारियो का भी सामना कर रहे है जो प्रदूषण और गंदगी से पनपते है । ग्राम पंचायत स्तर पर सफाईकर्मियो की नियुक्ति , घर – घर शौचालय , जगह – जगह डस्टबिन के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालय की सुव्यवस्था सरकार के शुद्ध वातावरण की गंभीरता की पहचान है सरकार की मंशा एकदम साफ और स्पष्ट है । ताकि हर ग्रामीण स्तर का परिवार स्वच्छ वातावरण मे जीवन यापन ही नही करे बल्कि स्वस्थ जीवन का लाभ उठाते हुए आगे बढ़े और देश को आगे बढ़ाने मे अपना योगदान दे ।