जिक्रे शहीद-ए-कर्बला महफिलों का समापन


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पहली मुहर्रम से शुरु हुई जिक्रे शहीद-ए-कर्बला महफिलों का समापन दसवीं मुहर्रम कुल शरीफ की रस्म के साथ हुआ। कुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी हुई। जुमा की तकरीर में भी उलेमा-ए-किराम ने कर्बला की दास्तान बयान की।