स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गोरखपुर के मशहूर न्यूरो सर्जन डाक्टर मंजर कमाल का मगहर नगर पंचायत में चला फ्री चिकित्सा शिविर


मगहर – संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कबीर की धरती मगहर नगर पंचायत के मुहल्ला शेरपुर में गोरखपुर के मशहूर न्यूरो सर्जन, डाक्टर मंजर कमाल द्बरा फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का चेक्अप करके दवाइयां लिखी गईं, और कुछ आवश्यक जांच के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच कराकर अगली चिकित्सा शिविर में लाने का सुझाव दिया गया।

पूछे जाने पर डॉ० मंजर कमाल ने बताया कि संत कबीर नगर के 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में इसी प्रकार सिलसिलेवार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा, जिसमें गरीब और असहाय मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा ।।
डॉ० मंजर कमाल ने यह भी बताया कि विगत कई वर्षों से निरंतर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, ताकि गरीब और असहाय मरीज अपने आसपास के क्षेत्र में ही चिकित्सा का लाभ उठा सकें, जो गोरखपुर और लखनऊ जैसे शहरों में भागदौड़ करने में सक्षम नहीं हैं !
डॉ मंजर कमाल से यह भी ज्ञात हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव तक ही सिर्फ इन चिकित्सा शिविरों का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि सिलसिलेवार चिकित्सा शिविर का आयोजन_ साधारण जनमानस व गरीब, असहाय मरीजों के कल्याण हेतु किया जाता रहेगा, इसको निरंतर जारी रखा जाएगा !
चिकित्सा शिविर में लोगों को चिकित्सकीय परामर्श देने के अतिरिक्त डॉ मंजर कमाल ने मगहर कस्बे में जनसंपर्क भी किया और स्थानीय लोगों से उनका हालचाल भी जाना,और स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां भी दीं ।
मगहर में आयोजित इस चिकित्सा शिविर में दंत चिकित्सक डॉक्टर राकेश संतानी, जावेद, सलीम, नूरुद्दीन, खालिद नियाज, जयप्रकाश तिवारी, एहसान, साजिद, फहद बेग, सादिकीन सहित कई अन्य सहायक भी मौजूद रहे ।।