संतकबीरनगर
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 10000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्त/वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बखिरा चंदन कुमार के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.08.2021 को समय 09.20 बजे प्रभारी चौकी दुर्गजोत उ0नि0 श्री रमेश यादव मय हमराह के साथ थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210 / 2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 10000 का इनामिया अभियुक्त बब्लू उर्फ इस्लाम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अकरम निवासी मलिकजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को दुर्गजोत चौराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
बब्लू उर्फ इस्लाम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अकरम निवासी मलिकजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 1185 / 2009 धारा 392 / 411 / 120 (बी0) भादवि थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 937 / 2009 धारा 457 / 380 भादवि थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 70/2021 धारा 398 / 307 / 120 (बी) भादवि थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
4-मु0अ0सं0 210 / 2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
संक्षिप्त विवरणः- उपरोक्त बब्लू उर्फ इस्लाम एक शातिर किस्म का अपराधी है अपराध जगत में पहले से ही सक्रिय है जो हत्या के प्रयत्न, लूट, चोरी, आपराधिक षडयंत्र आदि जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है व पूर्व में जेल भी जा चुका है, जो वर्तमान समय मे थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210 / 2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था, जिसे आज दिनांक 15.08.2021 को बखिरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- प्रभारी चौकी दुर्गजोत उ0नि0 रमेश यादव मय हमराह ।