अंतरराष्ट्रिय युवा दिवस पर युवोत्सव सम्मान 2021से सम्मानित हुये प्रदीप सिसोदिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी



लगातार अंतरराष्ट्रिय स्तर पर जिल का नाम रौशन करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यूथ आईकॉन समाजसेवी प्रदीप सिसोदिया ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रिय युवा दिवस पर युवात्सव सम्मान से सम्मानित किये गये।
आज अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर के युथ आइकॉन प्रदीप सिसोदिया को युवोत्सव 2021 से सम्मानित किया
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अंतराष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में देश के नेशनल अवार्डी और युथ आइकॉन,शौर्य पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए स्मृति चिन्ह तथा प्रणाम पत्र दिया
वहीं प्रदीप सिसोदिया ने भी अखिलेश यादव को सावन मास में भगवान शिव के पसंदीदा रूद्राक्ष का वृक्ष और दा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साहब के पुस्तक (मेरे सपने का भारत) उपहार में दिया और 2022 में मा0 अखिलश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम का संयोजन नेशनल अवार्डी एवं समाजसेवी श्री हेमंत यादव और पूर्व राज्यमंत्री श्री के0पी0यादव ने किया
प्रदीप सिसोदिया के साथ संत कबीर नगर से नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज मंसूरी,जिला सचिव पवन कुमार यादव,अरुण कुमार पाल,आमिर जाफर भी कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्बरा पुरस्कृत किये गये।