पीआरवी 1498 ने मार्ग दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल –
संत कबीर नगर
पीआरवी 1498 को थाना बेलहरकला क्षेत्रांतर्गत नरायणपुर से इवेन्ट संख्या 09851 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्ति ( सुजीत कुमार पुत्र स्व0 जुगनू व श्रीमती राजदेवी पत्नी स्व0 जुगनू निवासी ग्राम पटवरिया ) के घायल के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल 07 मिनट में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजवाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना बेलहरकला को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 सुभाष यादव, आ0 विमल कुमार, हो0चा0 अखिलेश सिंह ।