संतकबीरनगर

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, 02 अदद अवैध चाकू के साथ चोरी की योजना बना रहे 04 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल जयवर्धन सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा आज दिनांक 28.07.2021 को समय 01.25 बजे थोक सब्जी मंड़ी टडवरिया के पास से 04 नफर अभियुक्त 1- राकेश 2- राजकुमार 3- फिरोज 4- बृजेश को 02 अदद नाजायज चाकू 01 अदद आला नकब, 01 अदद टार्च व 12 चाभी का गुच्छा के साथ चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 191 /2021 धारा 401 भादवि, मु0अ0सं0 192 /2021 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम राकेश उपरोक्त) व 193 /2021 धारा 4 / 25 बनाम शस्त्र अधिनियम (बनाम राजकुमार )पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1 – राकेश पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बुदरिहवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।
2 – राजकुमार पुत्र रहिजन निवासी तरगौना थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
3 – फिरोज पुत्र प्रकाश निवासी लक्षनपुर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
4 – बृजेश पुत्र जयकिशन निवासी बेलवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज ।
कुल बरामदगी-
01 – 02 अदद नाजायज चाकू
02 – 01 अदद आला नकब
03 – 01 अदद टार्च
04 – 12 चाभी का गुच्छा
पूछताछ विवरण- अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि हम सभी का एक संगठित गिरोह है हम लोग आपस में योजना के अनुसार अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियानवी लाभ के लिए चोरी / नकबजनी करते है तथा चोरी में मिले हुए सामान व जेवरात को बेंचकर मिलें पैसों को आपस में बाँट लेते है । हम लोग दिन में घूम टलहकर रेकी कर चोरी हेतु मकान को चिन्हित कर लेते हैं तथा रात मे किसी जगह पर इकट्ठा होकर योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं जिससे हमारा जिविकोपार्जन चलता है आज हम लोग एक मकान में चोरी करने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :-
उ0नि0 प्रवीण कुमार, कां0 अखिलेश पाण्डेय, कां0 रत्नेश सिंह, कां0 संतोष सिंह, कां0 अमन सिंह, कां0 संजीव ।