चोरी के 03 कुंतल गेंहू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीनगर *डॉ0 कौस्तुभ* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक *श्री संतोष कुमार सिंह* मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अंशुमान मिश्रा* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद *श्री मनोज कुमार पाण्डेय* के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा नवीन गल्ला मण्डी नीलामी चबूतरा नं0 01 से अभियुक्त अमित कुमार त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी निवासी तेनुहारी अव्वल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को भारतीय खाद्य निगम की चोरी गए 06 बोरियों में 03 कुंतल ( प्रति बोरी 50 किलोग्राम) मय चोरी करने में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 490/ 2021 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* –
अमित कुमार त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी निवासी तेनुहारी अव्वल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर ।
*बरामदगी का विवरण*-
1-06 बोरियों में 03 कुंतल ( प्रति बोरी 50 किलोग्राम) ।
2- चोरी करने में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो वाहन ( रजि0नं0 यू0पी0 58 टी 0433) ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का नाम*-
उ0नि0 श्री रमजान अली , का0 निलेश शुक्ला, का0 अंगद कुमार गुप्ता ।
*अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना महुली पुलिस द्वारा* एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता मुन्ना बंजारा पुत्र मुंशी निवासी जमुहट थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 210/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* – उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव मय हमराह ।
*10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना महुली पुलिस द्वारा* 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता पवन कुमार पुत्र शिवानन्द निषाद निवासी घोरहट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 209 / 2021 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः*- उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, का0 अजय कुमार ।