बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 206/21 धारा 363/366भा0द0वि0 व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता पीरु उर्फ पीर मोहम्मद पुत्र यूनुस निवासी केवाड़ी मुस्तकीम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 10.07.2021 को वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 18.07.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 सत्येन्द्र यादव मय हमराह ।