पीआरवी 1490 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत देवरा से इवेन्ट संख्या 16240 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति (सुरेन्द्र कुमार पुत्र परदेशी निवासी सेमरी) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया गया तथा प्रतिवादी को थाना धनघटा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 रविन्द्र यादव, म0आ0 अंशु यादव, म0आ0 मीनू राजभर, हे0चा0 सुनील अग्रहरी ।