संतकबीरनगर
आगामी त्यौहार बकरीद, कावंड मेला के दृष्टिगत थानों पर पीस कमेटी का आयोजन किया गया



अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर श्री सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 18.07.2021 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी व बीट आरक्षीयों द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, मौलवी के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग में धर्मगुरुओं से आगामी त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्ण मनाये जाने व कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करने हेतु अपील की गई तथा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दृष्टिगत आमजन को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने हेतु जागरूक व पालन करने हेतु अपील की गयी ।