पीआरवी 2546 द्वारा दो पक्षों के विवाद को कराया शांत
संत कबीर नगर
– पीआरवी 2546 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत छितही से इवेन्ट संख्या 06006 से कालर ने दो पक्षों के विवाद में एक महिला ( शाहिन खातून पत्नी महबूब आलम ग्राम छितही ) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल 03 मिनट में पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल हुई महिला को अस्पताल भेजवाया गया तथा वादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली भेजा गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –आ0 रमेश सिंह यादव, आ0 शुभम कुमार गुप्ता, हे0चा0 भीम कुमार ।