कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब्दुल कय्यूम अंसारी का जन्मदिवस मनाया
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने अब्दुल कय्यूम अंसारी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया। आज ही के दिन दिनांक 1 जुलाई 1905 मे जंगे आज़ादी के इन्हीं योद्धाओ में एक अहम योद्धा अब्दुल क़य्यूम अंसारी साहब का जन्म हुआ था जिन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ़ एक मज़बूत आवाज़ बुलंद की, अंग्रेज़ी हुकूमत की ईट से ईट बजाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली तहरीके जंगे आज़ादी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की वजह से कई बार जेल जाना पड़ा। अब्दुल क़य्यूम अंसारी 01 जुलाई 1905 ई0 सूबा बिहार के रोहतास ज़िले के ढेहरी आनसोन में पैदा हुये। इनके पिता का नाम मौलाना अब्दुल हक़ था इन्होंने बेसिक शिक्षा सहसराम और ढेरही आनसोन के हाई स्कूल में हासिल की। वह अअसहयोग आंदोलन व नान को-आपरेशन मूवमेंट के 14 साल की उम्र में हिस्सा बन गये। वह भारत विभाजन के धोर विरोधी थे। इन्होंने मुस्लिम पसमांदा समाज की तरक़्की के लिये ज़िंदगी भर प्रयास किए । गाँधी जी इनसे बहुत मुहब्बत रखते थे और यह गाँधी जी के बहुत क़रीब थे।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव राशिद कलीम अंसारी, जिला अध्यक्ष गोरखपुर ओसामा खान, ई. शाहिद खान, सरताज अंसारी, वाशील सिद्दीकी, अकरम अंसारी, रहीम कुरैशी, आशिफ नसर सिद्दीकी, मक़सूद आलम, मसरूर आलम, सय्यद अल्ताफ हुसैन, रईस अहमद खान, अख्तर जमाल अंसारी, तसनीम अंसारी, सुहेल अंसारी, मो. शाबाज़ फरीद, इलमुल हुदा अंसारी, झिनक अंसारी, ई. मेनतुल्लाह, अशफ़ाक़ मकरानी, इरफान खान सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।