18 प्लस में 120 व 45 प्लस में 50 लोगो को लगा कोवैक्सीन

हाटा,कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 प्लस के लोगो का टीकाकरण कराने के लिये सुबह 10 बजे से ही तांता लगा हुआ था और 4 बजे तक 120 लोगो तथा 45 प्लस में 50 लोगों को कोविड का वैक्सीन लग चुका था।
टीकाकरण कराने के बाद गांधी स्मारक इंटर कालेज के लिपिक राकेश मिश्र,प्रीति ओझा,देवांशु श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी टीकाकरण के लिये पहले से ही उत्साहित थे और हम आकर अपना टीका लगवाये है और हम लोगो को कोई दिक्कत नही है।सभी लोग ठीक है। हम सभी की अपील है कि जो लोग अपनी बुकिंग कराये हो वे सभी नियत तिथि को टीका जरूर लगवाये ले यही कोविड से बचायेगा। वही कुछ लोगो का आन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके भी टीका लगाया गया।कुल आज 170 लोगो को कोविड का वैक्सीन लगा।
टीकाकरण टीम में क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,तेजप्रताप सिंह,राजेश ओझा,अमित श्रीवास्तव,अम्बरीष गुप्ता,राहुल श्रीवास्तव,सीएचओ नेहा गुप्ता,कामिनी विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,एएनएम जसवंती सिंह आदि मौजूद रहे।