पीआरवी 1495 ने विवाद मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर – पीआरवी 1495 को थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत भीटिया कला से इवेन्ट संख्या 13439 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों के विवाद में 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 08 मिनट में पहुँचकर विवाद को शांत कराकर विवाद मे घायल व्यक्तियों को जरिए एंबुलेंस से प्रा0स्वा0केन्द्र मेहदावल भेजवाया गया तथा विवाद के संबंध मे थाना मेहदावल को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 प्रहलाद प्रसाद, मु0आ0 रमायन शर्मा, हो0चा0 प्रदीप कुमार पाण्डेय ।