संतकबीरनगर
पुलिस द्वारा लुटेरों व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु चलाया गया आपरेशन दस्तक

संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा लुटेरों व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु 48 घंटे के लिए चलाया गया अभियान दस्तक, कुल 169 लुटेरों व 388 हिस्ट्रीशीटरों का किया गया भौतिक सत्यापन
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.06.2021 से 14.06.2021 तक जनपद के समस्त लूट के अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु *आपरेशन दस्तक* अभियान चलाया गया । जनपद संतकबीरनगर के कुल 60 लूटेरे व जनपद गोरखपुर से प्राप्त सूची के 98 लूटेरे व जनपद सिद्धार्थनगर से प्राप्त 11 लूटेरे जो जनपद संतकबीरनगर के मूल निवासी हैं, *कुल 169 लुटेरों एवं 388 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा कराया गया,* अभियान के दौरान गोरखपुर से प्राप्त सूची का 01 लूटेरा थाना बखिरा के बजाय बेलहरकला अंतर्गत निवास किया जाना पाया गया एवं 01 लूटेरे का पता तस्दीक नहीं हो सका तथा शेष 97 लुटेरों का पता सही तस्दीक हुआ एवं जनपद सिद्धार्थनगर से प्राप्त सूची के 11 लूटेरों का पता सही पाया गया । *388 हिस्ट्रीशोटरों में से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत 05 हिस्ट्रीशीटरों का मृत होना पाया गया लूटेरों एवं हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन मौके पर तथा वाह्य जनपदों में निवास करने वाले अपराधियों का सत्यापन दूरभाष द्वारा किया गया ।
बाह्य जनपद के लूटेरे जिनके द्वारा जनपद मे अपराध किया गया है उनके सत्यापन हेतु डीसीआरबी के माध्यम से उनके निवासी जनपदो को सत्यापन हेतु उनकी सक्रियता की जानकारी हेतु संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्राचार किया गया है एवं जनपद के जो लूटेरे व हिस्ट्रीशीटर वर्तमान समय मे जनपद के बाहर रहकर अपराध मे सक्रिय हैं अथवा किसी रोजगार मे लिप्त हैं उनके सत्यापन हेतु भी संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्राचार किया गया जा रहा है ताकि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके । समस्त थाना प्रभारियों को लुटेरों एवं हिस्ट्रीशीटरो की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।