छेड़खानी के मामले मे 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा
संत कबीर नगर

मु0अ0सं0 393 / 2021 धारा 354 / 352 / 504 / 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त नाम पता अब्दुल करीम पुत्र सत्तार निवासी नावध थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 06/06/2021 को वादी की पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी की घटना कारित की गई थी व उसके द्वारा विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई थी जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 10.06.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें आज दिनांक 14.06.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 397 / 2021 धारा 354(ख) / 504 / 506 भादवि व 9/10 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नाम पता रामजन्म पुत्र ओमप्रकाश निवासी एकमा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी की घटना कारित की गई थी व उसके द्वारा विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई थी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 11.06.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें आज दिनांक 14.06.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अपह्रता बरामद*
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 381 / 2021 धारा 363 / 366 भादवि से संबंधित अपह्रता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्यामकन्हैया दूबे, म0कां0 विमला यादव ।