नदी मे डूब रही महिला की स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से बचाई गई जान
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1496 को थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत थरौली से इवेन्ट संख्या 02817 से कालर ने एक महिला के नदी में डूबने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 06 मिनट में पहुँचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से डूबती हुई महिला को नदी से निकलवाकर उसकी जान बचाई गई तथा इस संबंध मे थाना मेहदावल को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर उक्त महिला की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 संतराम चौधरी, मु0आ0 अशोक प्रसाद, हो0चा0 संतोष दूबे ।