46 शीशी देशी शराब बंटी बब्ली व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस* द्वारा 46 शीशी बंटी बबली ब्राण्ड अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1-अशोक पुत्र दुधई 2- सुभाष पुत्र रामविलास निवासीगण मिश्रौलिया नेदुला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 24 व 22 शीशी बंटी बब्ली अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 400 / 2021 व मु0अ0सं0 401 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1- मुन्द्रिका प्रसाद पुत्र बुद्धिराम निवासी विधियानी 2- श्यामलाल पुत्र सीताराम निवासी छोटी सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद को क्रमशः 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 402 / 2021 व मु0अ0सं0 403 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।