संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया वालंटियर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 15.03.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में डिजिटल वालंटियर्स- शिक्षक, सेवानिवृत्त सैनिक, पुलिस पेंशनर्स, क्षेत्र के पत्रकार, ग्राम प्रधान, प्रमुख व्यापारी आदि के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी में महोदय द्वारा बताया गया कि डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप को पुलिस द्वारा आम जनता से नियमित संवाद कर समन्वय बनाकर निगरानी हेतु बनाया गया है जिससे कि त्वरित सूचना का आदान प्रदान हो सके, आप लोग समाज की एक प्रमुख कड़ी हैं, आपके आसपास यदि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना आप लोग इस ग्रुप के माध्यम से दे सकते हैं जिससे समय रहते पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा सके । महोदय द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे- वाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट / टिप्पणी करने से बचने हेतु बताया गया व वालंटियरों को आमजन से भी सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया, पुलिस की सोशल मीडिया सेल / साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, आपत्तिजनक पोस्ट पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
