संतकबीरनगर
SPसंतकबीरनगर द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण व आगामी त्यौहार तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण का कराया गया अभ्यास

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड मे परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट चेक किया तथा परेड़ मे सम्मिलित सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को अच्छी वर्दी पहनने हेतु कड़े निर्देश दिए तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर द्वारा आगामी त्यौहार होली व पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त माहौल मे संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था की प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने की दशा मे पुलिस द्वारा संयमित एवं विवेकपूर्ण ढंग से भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल / दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया । दंगा नियंत्रण का अभ्यास पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी मे संपन्न हुआ जिसमें दंगानियनत्रण की सभी पार्टियां उपस्थित रही व उन्हें दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, पंप एक्शन गन आदि का कुशलता पूर्वक संचालन का अभ्यास कराया गया तथा अभ्यास मे पायी गयी कमियों को उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को सुधारने के निर्देश दिए गये । इस अभ्यास से पुलिस बल को काफी आत्मबल मिला । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अम्बरीश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेहदावल रामप्रकाश व प्रतिसार निरीक्षक संतकबीरनगर पंकज कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे ।