2022 का विधान सभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेगी सपा अखिलेश यादव फिर बनेंगे मुख्यमंत्री – चन्द्रभूषण पान्डेय
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक आज दिनांक 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि अमरेंद्र पाण्डेय प्रदेश सचिव प्रबुद्ध सभा उपस्थित रहे। बैठक में प्रबुद्ध सभा की कार्यकारिणी घोषित कर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहें है और महिलाओं का उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ी है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आगामी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू, प्रबुद्ध सभा उपाध्यक्ष परमानंद पाण्डेय, चंद्रप्रकाश शुक्ला, कुलदीप तिवारी, शिवदयाल पाठक, अमरनाथ मिश्रा, अमरेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी, नितेश त्रिपाठी, घनानंद पाण्डेय, अरुण तिवारी, कुलदीप पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सार्थक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, महिला जिलाध्यक्ष शकुन्तला यादव, अवधेश यादव, हरिराम यादव, रमेशचन्द्र यादव, सर्वेश यादव, अमित सिंह, सोनू चौरसिया सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।