पीआरवी 1488 ने मारपीट / विवाद में घायल 02 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
संतकबीरनगर
– पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत नाथनगर से इवेन्ट संख्या 11087 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 08 मिनट में पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों को इलाज हेतु जरिये एम्बुलेंस सी0एच0सी0 नाथनगर भेजवाया गया तथा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आरक्षी विनोद ओझा, आ0 वीरेन्द्र कुमार चौधरी, हो0चा0 संजीव कुमार ।