संतकबीरनगर
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया

आज दिनांक 15.02.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र पर्यवेक्षण में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत को यातायात नियमों के जागरूकता के क्रम प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा मेंहादवल बाईपास चौराहे पर अभियान चलाकर चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया । इस मौके पर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे ।