पंचायत चुनाव के मद्दे नजर विपक्षी द्वारा मतदाता सूची में हेरा फेरी करने को लेकर उपजिलाधकारी खलीलाबाद को दिया शिकायती पत्र
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

मामला संत कबीर नगर के बघौली ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसडीला का है जहाँ लगभग 190 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विपक्षी (निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि) द्वारा कटवाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत के ही एक भावी प्रत्याशी हबीबुर्रहमान द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उपजिलाधकारी खलीलाबाद को शिकायती पत्र दिया गया।

श्री हबीबुर्रहमान ने प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त प्रतिनिधि गाँव में मेरे समर्थकों के समक्ष चैलेंज बोलते हबीबुर्रहमान के समर्थकों में से 200 लोगो का नाम मतदाता सूची से विलोपन करवाने के लिए दो से तीन लाख रुपये खर्च करने की बात करता है।
प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी हबीबुर्रहमान ने शिकायती पत्र के माध्यम से उपजिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का परिवर्धन व विलोपन से पहले एक खुली बैठक कर जांच करवा दी जाए।
हबीबुर्रहमान के साथ शिकायती पत्र देने आये ग्राम वासियों (प्रतिनिधि मंडल) ने बताया कि यहाँ मौजूद लोगों में ही चार व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से काटवाने के लिए भी दिया गया है।
इसी तरह पूरी ग्राम पंचायत से लग भग 190 मतदाताओं का नाम कटवाने के लिए पंचायत चुनाव संबंधित कार्यालयों में दिया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में शिकायत कर्ता हबीबुर्रहमान सहित मेराज अहमद, मुहम्मद शफीक, मुहम्मद सुहैल, रजी अहमद, मुहम्मद आरिफ, शाहान रजा, मुहम्मद आमिर, रेहान रजा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।