॥ कबीर मठ ॥ भोजन सेवा से लोग हो रहे है खुश
सन्त कबीर नगर /मगहर – सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है नियमित संख्या बढ़ रही है । भूखो से लेकर श्रद्धालु समय से भोजन कर रहे है उक्त आशय की जानकारी देते हुए कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास जी ने दिया । उन्होने यह भी कहा कि रीलेक्सो कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान जी के सहयोग मे कोई कमी नही है उनके लोगो द्वारा भी यहां सेवा देने का काम किया जा रहा है । भोजन सेवा का स्थान खूबसूरत हो लोग बेहतर वातावरण भी महसूस करे उसके लिए फूलो की क्यारी भी तैयार कर ली जा रही है ।
इस अवसर पर अरविन्द दास , पारस नाथ दास , वसीउल्लाह खान , अली हुसैन आदि मौजूद रहे ।