संतकबीरनगर

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा वादी दिवस पर गुमशुदा / अपहृत किशोरियों / बच्चों व महिलाओं को बरामद किये जाने हेतु विवेचकों को दिए गये निर्देश के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 257/20 धारा 363/366 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता रंजीत उर्फ चिंटू पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम बसियाजोत थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को बरामद भी बरामद किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 15.08.2020 को अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । आज दिनांक 04.02.2021 को अपहृता को बरामद करते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– प्रभारी चौकी शनिचरा बाबू उ0नि0 गयासुद्दीन, का0 विकास यादव, म0का0 सविता गुप्ता ।