चौरी चौरा कांड में शहीद हुए लोगों को समर्पित जनपद में निकाली गई रैली

संत कबीर नगर :- केके मिश्र:– केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में जिला मुख्यालय खलीलाबाद पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के नेतृत्व में चौरी चौरा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शहीदी दिवस के अवसर पर एक रैली निकाली गई।
जिसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व छात्रों तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने कहा की 4 फरवरी 1922 में पूर्वांचल की धरती पर मौजूद चौरी चौरा स्थल जहां पर अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों के कारण सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की आहुति थाना परिसर में दी थी आज हमारी सरकार और हम लोग बड़े ही गौरवान्वित महसूस करते हुए यह एहसास कर रहे हैं कि उन शहीदों का बलिदान व्यर्थ ना जाया जाए जिस कड़ी में हमारी सरकार द्वारा 4 फरवरी से लेकर 4 फरवरी 2022 तक इन शहीद स्मारकों पर रैली और गोष्ठियों का आयोजन अपने प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर से मनाने के लिए कृत संकल्पित हुई हैयह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम शहीदों को याद कर रहे हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाई उनको हम नमन करते हैं ।
इस अवसर पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने कहा की शासन के द्वारा इस तरह की जागरूकता से हमारे छात्र-छात्राओं व युवा वर्ग को यह मालूम होगा की हमारे देश के नौजवान देश की खातिर कैसे अपनी जान न्योछावर किए हैं इस अवसर पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक गण मौजूद रहे। ।