पीआरवी 1488 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल
संतकबीरनगर
पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत मैनसिर से इवेन्ट संख्या 00538 से कालर ने मार्ग दुर्घटना के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 08 मिनट में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस से सीएचसी नाथनगर भेजा गया था घटना के संबन्ध में थान महुली को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज कर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मुख्य आरक्षी विनोद कुमार ओझा, आरक्षी विनोद कुमार , हो0चा0द संजीव कुमार