पीआरवी 2545 ने चोर को कोतवाली खलीलाबाद को किया सुपुर्द
संतकबीरनगर
पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खालीलाबाद क्षेत्रांतर्गत बालूशासन से इवेन्ट संख्या 00268 से कालर ने चोर पकड़ने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 14 मिनट में पहुंचकर चोर को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद के सुपुर्द किया गया तथा वादी को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने पर जाने को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर चोर को थाने पहुंचाकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मुख्य आरक्षी महेश्वरी नारायण सिंह, म0आ0 पूजा गौड़ , म0आ0 सीमा यादव, हो0चा0 सुनील पाण्डेय ।