संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण का किया गया अभ्यास


पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त माहौल मे संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था की प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने की दशा मे पुलिस द्वारा संयमित एवं विवेकपूर्ण ढंग से भीड़ को नियंत्रित करने हेतु दिनांक 25.01.2021 को थाना धर्मसिंहवा पर बलवा ड्रिल / दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया । दंगा नियंत्रण थानाध्यक्ष की मौजूदगी मे संपन्न हुआ जिसमे दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, पंप एक्शन गन आदि का कुशलता पूर्वक संचालन का अभ्यास कराया गया तथा अभ्यास मे पायी गयी कमियों को उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को बताया गया व सुधारने के निर्देश दिए गये । इस अभ्यास से पुलिस बल को काफी आत्मबल मिला ।