युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा * अम्बरीश भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना महुली पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 06 / 2021 धारा 363 / 366 / 504 / 506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता राजाराम उर्फ लाला पुत्र स्व रामभेज निवासी पिकौरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 25.12.2021 को वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उलाहना देने पर वादी के भाई द्वारा वादी को गाली गुप्ता देते हुए जानमाल से मारने की धमकी दिया गया जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना महुली पर दिनांक 06.01.2021 को लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, महिला अपराध की संवेदनशीलता के तहत आज दिनांक 25.01.2021 को महुली पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को जिला चिकित्सा परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया ।