पीआरवी 2548 ने जमीनी विवाद को कराया शांत
संतकबीरनगर
पीआरवी 2548 को थाना को0 खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मलोरना से इवेन्ट संख्या 09759 से कालर ने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 05 मिनट में पहुंचकर विवाद को शांत कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर एक बड़ी घटना घटित होन से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मुख्य आरक्षी बीरेन्द्र यादव, आ0 विश्वजीत यादव , हो0चा0 रामकृष्ण मौर्य ।