संतकबीरनगर
SP संतकबीरनगर द्वारा किया गया गणतन्त्र दिवस परेड का ग्रांट रिहर्सल


आज दिनांक 24.01.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन परेड में गणतन्त्र दिवस पर होने वाले परेड का अभ्यास किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से लाइन प्रांगण मे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सलामी दी गयी तथा शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारा को छोड़ा गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय व परेड़ कमाण्डर द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों ने हर्ष फायरिंग किया गया । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत गणतन्त्र राज्य का संकल्प लेने हेतु राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया । गणतन्त्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा अपने कार्यक्रम का अभ्यास किया गया इस दौरान ब्लूमिंग वर्ड स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय कन्या इण्टर कॉलजे, सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज के छात्र एंव छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।