संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिसकर्मियों को वितरित किया गया हेलमेट

आज दिनांक 24.01.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2021 के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में पुलिस कर्मचारियों को शम्भूनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज बंधवा के संस्थापक एवं चैयरमैन डॉ0 एऩ0एन0 श्रीवास्तव एव डॉ चित्रसेन श्रीवास्तव के सौजन्य से हेल्मेट वितरित किया गया । हेलमेट वितरण के समय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश भी दिया गया कि जीवन अनमोल है स्वयं की सुरक्षा व कानून के पालन हेतु दो पहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य लगाएं तथा चार पहिया वाहन सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें । अपने परिवार एवं अन्य सभी सहयोगियों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करें जिससे सड़क दुर्घटना से होने वाले नुकसान से बचा जा सके । अपनी ड्यूटी के दौरान जब भी दो पहिया वाहन का उपयोग करें तो उस दौरान भी हेल्मेट अवश्य धारण करें । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे ।