संतकबीरनगर
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया थाना कोतवाली खलीलाबाद का ओआर

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 15.01.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद का ओआर (अर्दली रुम) किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र, निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी । समीक्षा के दौरान प्रार्थना पत्रों एवं लंबित विवेचनाओं के जल्द से जल्द निस्तारण व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाकर जनपद मे शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सहित थाने के उपनिरीक्षकगण मौजूद रहे ।