संतकबीरनगर
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया थाना धनघटा व थाना महुली का ओआर

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 15.01.2021 को थाना धनघटा व थाना महुली का ओआर (अर्दली रुम) थाना धनघटा पर किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र, निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी । समीक्षा के दौरान प्रार्थना पत्रों एवं लंबित विवेचनाओं के जल्द से जल्द निस्तारण व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाकर जनपद मे शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष सहित थानों के उपनिरीक्षकगण मौजूद रहे ।