संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त सर्किल मुख्यालयों पर आयोजित किया गया “वादी दिवस”

आज दिनांक 15.01.2021 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद सन्तकबीरनगर से लापता बच्चों और अपृहत किशोरियों को ढूंढ निकालने व पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की पहल के दृष्टिगत जनपद के तीनों सर्किलों ( खलीलाबाद, धनघटा व मेंहादवल) में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री गयादत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अम्बरीश भदौरिया व क्षेत्राधिकारी मेंहादवल श्री रामप्रकाश के नेतृत्व में सर्किल मुख्यालय पर “वादी दिवस” का आयोजन किया गया वादी दिवस में सम्बन्धित प्रकरण के पीड़ित परिजनों व विवेचकों को तलब किया गया । खलीलाबाद सर्किल में 06, धनघटा व मेंहदावल सर्किल में 05-05 लापता बालकों व अपहृत किशोरियों की बरामदगी शेष थी जिसमें से 03 लापता बालकों / किशोरियों की बरामदगी करते हुए शेष 13 अन्य लापता बालकों / अपहृत किशोरियों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरगर दिए गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यथा शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु समस्त विवेचकों व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को बताया गया ।