संतकबीरनगर
SPसंतकबीरनगर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों व राजमार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर NHAI के साईड इंजीनियर व PWD के सहायक अभियन्ता, 108 के प्रोग्राम मैनेजर व यूपी 112 प्रभारी के साथ गोष्ठी किया गया । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा नेशनल हाइवे पर दुर्घटना को रोकने के लिए राजमार्गों पर जेब्रा क्रासिंग, साइजेक बोर्ड, कैट आई, सोलर ब्लिंकर लाइट, रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा नेशनल हाइवे पर सुरक्षा व दुर्घटनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों व संबन्धित पुलिस थाना व पुलिस चौकियों के मोबाइल नंबरों तथा यूपी 112 के नंबर के अलावा स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी नंबरों जैस- 108 नंबरों के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया । इस गोष्ठी के दौरान यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश यादव, प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री संतोष कुमार मिश्र, पीआरओं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।