नसीम रब्बानी को आस्था फाउंडेशन ने कोरोना वाॅरियर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई के प्रदेश कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नसीम रब्बानी को कोरोना वाॅरियर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित।
पत्रकार ,डॉक्टर,समाज सेवक सहित कई कोरोना योद्धा को आस्था फाउंडेशन ने किया सम्मानित।
पटना, बिहार

महामारी की घड़ी में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ता है। आस्था फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने इस वैश्विक महामारी के समय में अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात कार्य कर रहे पत्रकार,डॉक्टर,समाजसेवक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर मंचासीन डॉ. सत्यजीत कुमार ने कहा कि यह सभी कोरोना वॉरियर्स अपने परिवार से दूर रहकर हम लोगों की सेवा के लिए रात- दिन एक कर रहे थे। ऐसे में लोगाें का कर्तव्य है कि पुलिस प्रशासन की बातों को मानते हुए लॉकडाउन का सही से पालन किया और अपने आप को सुरक्षित रखा, क्योंकि हमारी सुरक्षा हमारे ही हाथ में है। आस्था फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी की घड़ी में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ता है। हम लोगों का कार्य जागरूकता फैलाना है और आप लोगों का कार्य उस पर अमल करना।