संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ गोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 13.01.2021 व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 99 प्रशिक्षुओं के साथ गोष्टी किया गया । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा प्रशिक्षुओं से उनसे इनडोर व आउटडोर कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया तथा आगे भी मेहनत व लगन के साथ अपना प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु बताया गया । SP द्वारा उनके रहने हेतु बैरकों तथा मेस प्रबन्धन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा कमियों को दूर कर गुणवत्ता परक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने हेतु संबन्धित हिदायत दी गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस सैलरी पैकेज, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम व पीपीएफ के बारे में जानकारी दी गयी । SP द्वारा कोविड़ 19 के कोरोना से बचाव हेतु प्रशिक्षुओं को साफ सफाई करने व मास्क, सैनेटाइजर के उपयोग को निर्देशित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना की गयी ।