पीआरवी 3313 ने लावारिस मंदबुद्धि महिला को परिजनों को किया सुपुर्द
संतकबीरनगर
पीआरवी 3313 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत करैली से इवेन्ट संख्या 06576 से कालर ने लावारिस मंद बुद्धि महिला मिलने के संबन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों की सहयोग से महिला के घर वालों को तलाश कर प्रभारी चौकी बखिरा की उपस्थिति में उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर लावारिस महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर उसके साथ किसी प्रकार घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 अजीज, हो0चा0 पंकज पाण्डेय ।