जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 17 से बसपा ने फूंका पंचायत चुनाव का विगुल
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 17 के कार्यकर्ताओं के साथ आज बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव से संबंधित बैठक मदर ब्लोसिंग कान्वेंट स्कूल जामडीह में संपन्न हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुये।कार्यकर्ता लोगों से संपर्क तेज कर दें और बहन कुमारी मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
और प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी कृतियों से जनता को अवगत करायें।
और श्री प्रियदर्शी ने आगे कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य 2022 में बहन जी मुख्यमंत्री बनाने का है।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सेक्टर प्रभारी अशोक मौर्या के साथ साथ शाहजहां इन्टर कॉलेज एवं एम एस एकेडमी उड़सरा के प्रबंधक युवा बसपा नेता मास्टर अब्दुल मतीन खान ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी अभिषेक कुमार भारती कुलदीप मांझी आसवनी कुमार अभिषेक कुमार अमित चौधरी जिला कोषाध्यक्ष अनिरुध कुमार राम शिव चौधरी जावेद अहमद तड़हंनर अंबेडिकर राजा राम सुरेश राम निषाद सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह सुशील कुमार रंगी लाल राजा राम विनोद कुमार मिथिलेश कुमार बलराम गौतम देव राम प्रभुनाथ संत राम फूला देवी लालमती देवी पदमावती देवी एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।