पंचायत चुनाव नजदीक आते ही बहुजन समाज पार्टी भी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के प्रयास में जुटी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पंचायत चुनाव नजदीक आते ही जिला में बहुजन समाज पार्टी ने भी जिला के सभी जिला पंचायत क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरना का प्रयास तेज कर दिया है।
इसी के तहत जिला पंचायत क्षेत्र नम्बर 17 में दिनांक 17/12/2020 वृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान एवं जिला अध्यक्ष दर्म देव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मदरब्लोसिंग कान्वेनट स्कूल जाम डीह में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है।
जिसका मक़सद पंचायत चुनाव को देखते हुये बसपा कार्यकर्ताओं को और तेज करने और जिला पंचायत क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करना है।
उक्त जानकारी बसपा युवा नेता अब्दुल मतीन खान ने दी


उन्होंने आगे कहा कि यह बैठकें विशेष रूप से पंचायत चुनाव को देखते हुये वार्ड नम्बर 17 से शुरू हो कर जिला के सभी जिला पंचायत क्षेत्रों में की जायेगी जिससे कार्यकर्ताओं का हौसला बढेगा और चुनाव में भी अच्छा परिणाम आयेगा।