घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा
संतकबीरनगर
मु0अ0सं0 547/20 धारा 354/452/506 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त नाम पता दिलीप चौहान पुत्र फूल सिंह निवासी गोरयाभार थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 29.09.2020 को वादी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी थी जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 29. 09.2020 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज दिनांक 01.10.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।