मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने विधान सभा क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा।
मौलाना वारिस अली
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
गरीबों की इमदाद से मिलता है दिल को सुकून प्रधान प्रतिनिधि।
मौलाना वारिस अली
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मसिंहवां एवं भाजपा (P m j k y) के जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर मौलाना वारिस अली ने जहां अपनी ग्राम सभा धर्मसिंहवां में विकास कार्यों का रिकार्ड तोड़ा है चाहे गरीबों का आवास हो नाली खड़न्जा इन्टरलॉकिंग आर सी सी रोड हो या केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वक्ष भारत मिशन योजना के तहत शौचालय का लाभ तो ग्राम सभा के हर नागरिक के घर तक पहुँचाया।
वहीं करोना महामारी में बे रोजगार हुये गरीबों की तन मन धन से सहायता और मदद किया।
चाहे वह रोजमर्रा की जरूरियात का समाना हो जैसे गल्ला तेल नमक मसाला वगैरह वगैरह गाड़ियों से मंगवा कर उनके घरों तक पहुंचाने काम किया।
वहीं भाजपा (P m j k y) के जिला अध्यक्ष की हैसियत से मौलाना वारिस अली ने मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल की जम कर तारीफ की उन्होंने कहा कि मैं श्री विधायक जी के बेहद करीब रह चुका हूं और रहता भी हूं जहाँ भी जरूरत पड़ी विधायक जी ने हमेशा मेरी बात को सुना और गंभीरता से लेकर उसका समाधान करवाया। और मैं ने पूरी विधान सभा क्षेत्र में किसी भी जाति धर्म के लोगों का मामिला हो विधायक जी के साथ हमेशा लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहुंगा।
रही क्षेत्र में विकास की बात तो उन्होंने खुद हमारी ग्राम सभा में एक कन्या डिग्री कॉलेज और शुद्ध पेयजल हो तो पानी की टंकी देने का काम किया।
आगे श्री मौलाना वारिस अली ने कहा कि अभी की बात है बघुआं से न्नदौर तक गड्ढों में तबदील हो चुका खलीलाबाद न्नदौर मार्ग का बजट लाने का काम किया जिसपर जल्दी मार्ग निर्माण और चौड़ी कर्ण का काम शुरू हो जायेगा।
आगे मौलना ने कहा कि अमर डोभा से मेहदावल सड़क का निर्माण एवं चौड़ी कर्ण का काम चालू है और साथ साथ पुलों का भी काम चालू है।बाकी और भी टूटी सड़कों पर काम चालू है या जल्दी ही चालू हो जाएगा।
उन्होंने विधायक जी की तारीफ़ करते हुए विकास पुरुष और इन्सानियत नवाज का नाम दे दिया।



