केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल।
प्रदीप सिंह सिसोदिया

संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जोरदार हमला किया है।
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र से लेकर आज तक देश और प्रदेश की जनता से झूठ ही बोला जा रहा है।
काला धन हर साल दो करोड़ नौकरियां किसानों की आय दोगुना देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपया स्मार्ट सिटी बुलेट ट्रेन गंगा की सफाई वगैरह वगैरह जो आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
श्री प्रदीप सिसोदिया ने आगे कहा कि करोना महामारी के शुरुवाती दौर में पूरे देश में लॉकडाउन लगा कर ताली थाली संख बजवाकर मोमबत्ती दिया लालटेन ढेबरी और मोबाइल जलवा कर देश की भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया।
और अब प्रति दिन लगभग एक लाख की संख्या में मरीज निकल रहे हैं और हजारों की संख्या में रोज मौतें हो रही हैं तो कियूं सरकार के मुंह पर ताला लगा हुआ है।
और करोना जैसी मुहलिक बीमारी से बचाव की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है।
प्रदीप सिंह सिसोदिया ने आगे कहा कि जहां देश के जी डी पी की हालत यह है कि दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। वहीं करोना जैसी महामारी के
कारण पूरे देश में बेरोजगारी का आर्थिक संकट पैदा होता जा रहा है।
जहाँ करोड़ों की संख्या में लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।
आगे श्री प्रदीप सिसोदिया ने 2012 से लेकर 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में खाली लूट बलात्कार हत्या भ्रष्टाचार एवं अपराधियों का बोल बोला है।
उन्होने कहा कि जो विकास का काम अखिलेश यादव सरकार में हुआ था अभी तक उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मात्र उन्हीं कामों का उद्घाटन ही कर रही है।
श्री सिसोदिया ने बात करते हुए आगे कहा 2014 से अब तक भाजपा सरकारें समाज और देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही हैं।
बाकी चुनाव में आने का इनके पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है।