संत कबीर नगर 15 अगस्त। जनपद में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनपद में नदियों का जल स्तर वर्तमान में बढाव पर है परन्तु कोई भी नदी वर्तमान में खतरे के निशान से उपर नही है। वर्तमान में कोई गाॅव मैरूण्ड नही है। जनपद में बाढ़ के कारण मैरूण्ड हुए ग्रामों में कुल 1235 लंच पैकेट तथा 2076 राशन किट वितरित किये जा चुके है। जनपद में पडने वाले बन्धों पर सर्तक दृष्टि रखने हेतु डेªनेज खण्ड-02 के अधिशासी अभियन्ता/सहायक अभियन्ता व सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित किया गया। बाढ़/जल भराव से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को अनुमन्य सहायता अबिलम्ब उपलब्ध कराने तथा जन ग्रामों में अभी भी बाढ/जल भराब से आवागमन की समस्या है वहाॅ आवश्यकतानुसार नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।











- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,