रिपोर्ट ,मोहम्मद सादिक
लोहरौली संतकबीरनगर
विद्यालय में शिक्षको को किया गया मास्क वितरण
अल कबीर पब्लिक स्कूल लोहरौली

बृहस्पतिवार को अलकबीर पब्लिक स्कूल लोहरौली परिसर में प्रबंधक परवेज़ आलम खान, प्रधानाचार्य मु. परवेज़ अख्तर तथा उप प्रधानाचार्य मु. सादिक ने मॉस्क वितरण किया इस दौरान प्रबंधक परवेज़ आलम खान ने कहा कि अनलॉक 1 में शासन प्रशासन द्वारा छूट दी गई है
शासन प्रशासन स्वस्थ विभाग की टीम कोरोना जैसी संकर्मित बीमारी से मुक्ती के लिए निरंतर प्रयास में जुटी हुई है ऐसे में हमे सरकार का पुरजोर सहयोग करना चाहिए इसमे हमे सामाजिक स्थानो धारर्मिक स्थलों तथा बाजार जाते समय हमेसा मास्क का प्रयोग करे सामाजिक दूरी बनाए रखें खाँसते ,छीकते समय रुमाल का इस्तेमाल करे बरसात का मौसम वैसे तो हमारे लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ को भी लेकर आता इस मौसम मे होने वाले परिवर्तन का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है और अगर हम अपने खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरती जाय तो मौसम का आनंद उठाते हुए खुद को स्वस्थ भी रखा जा सकता है इस मौसम मे तापमान मे बार – बार बदलाव के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते है । जिसके कारण हमे अनेक समस्याएं हो सकती हैं एसे में अपना औरअपने परिवार का पूरा ख्याल रखें । हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह सैदव मॉस्क का प्रयोग करे। इस मौके पर सरोज वर्मा, मीरा मिश्रा, किरन सोनी, फरीदा खातून, पूजा पाण्डेय मौजूद रहे। इस दौरान प्रबंधक परवेज़ आलम खान ने शिक्षकों को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का भी वितरण किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।

- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित