मनोनीत पार्षदों/सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण

गोरखपुर व्यूरों। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में गोरखपुर नगर निगम में मनोनीत पार्षद जबकि नगर पंचायत उनवल और नगर पंचायत सहजनवां नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम गोरखपुर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर सीताराम जायसवाल के साथ नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल तो वही सहजनवां में नगर पंचायत की अध्यक्ष सुमन सिंह और अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार की मौजूदगी में सहजनवां विधायक शीतल पाण्डेय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सदर सांसद रवि किशन ने मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई।वहीं नगर पंचायत उनवल उर्फ संग्रामपुर में अध्यक्ष उमाशंकर निषाद और अधिशासी अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की मौजूदगी में सहजनवां विधायक शीतल पाण्डेय के साथ सदर सांसद रवि किशन ने मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई वही नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत 3 सभासदों का शपथ ग्रहण चौरी चौरा के एसडीएम अर्पित गुप्ता के द्वारा संपन्न कराया गया ! सभासदों में अवध नारायण जायसवाल प्रकाश चंद नन्हे राजकुमार व्यास ने शपथ लिए! शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने किया! मुख्य अतिथि के रुप में अजय कुमार सिंह टप्पू भैया विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें ! इस अवसर पर उमाकांत जयसवाल प्रभुनाथ गुप्ता उमेश जयसवाल मनु मद्धेशिया सुनील जौहरी प्रभुनाथ गुप्ता उमेश जैस्वाल मन्नू मद्धेशिया विदेशी उमेश अर्पित व मुंडेरा बाजार के सभी सम्मानित सभासदगण डिस्को कृष्णा गुप्ता संजय जायसवाल पवन कुमार कौशल अवधेश जायसवाल जयप्रकाश लाल बहादुर रणविजय सिंह सुरेंद्र सिंह छेदी सिंह संपूर्णानंद पांडे आकाश सिंह राजूसिंह आलोक पटवा राजकुमार गुप्ता धर्मेंद्र जायसवाल झुनझुन बाबा जय प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल
सबर जीत पासवान सुभाष पासवान दिलीप सिंह आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे!